April 13, 2024

मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली Sini Shetty का पूरा नाम सिनी सदानंद शेट्ठी है .सिनी ने 21 साल की उम्र में ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 31 फाइनलिस्ट को हराकर इस जीत को अपने नाम कर लिया है। 2022 Miss India का ग्रैंड इवेंट बीते रविवार को मुंबई में आयोजित किया गया था। वहीं देर रात Sini shetty के सिर पर Miss India 2022 का ताज सजाया गया। सिनी की ब्यूटी ने न सिर्फ जजेज का दिल जीता बल्कि उनकी इंटेलिजेंस ने भी उन्हें हैरान कर दिया। Beauty with brain का ये एक Perfect उदाहरण हैं। आइये इनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

कौन हैं मिस इंडिया विजेता सिनी शेट्टी

मुंबई में जन्मी 21 वर्षीय Sini Shetty के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री है। वर्तमान में वह सीएफए (CFA) कर रही हैं। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं और यही उनका पहला प्यार भी रहा है, उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगत्रम और भरतनाट्यम समाप्त कर दिया था|शेट्टी से पहले कर्नाटक ने देश को नफीसा जोसेफ, लारा दत्ता, सारा जेन डायस जैसी कई सुंदरियां दी हैं।

सितारों से भरी ग्लैमरस शाम

VLCC द्वारा आयोजित इस ग्रैंड फिनाले इवेंट में डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज और बॉलीवुड फेम नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, मलाइका अरोड़ा, राजकुमार राव और डीनो मोरिया आदि ने शिरकत किया वहीँ कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब अपने स्टनिंग परफॉर्मेंस में इवेंट में चार चांद लगाया|

20 साल पहले मिस इंडिया बनीं थीं नेहा धूपिया

प्रतिष्ठित फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने माता-पिता, पति और बच्चों के साथ इस मौके पर मौजूद रहीं| उन्होंने कहा की “यह मंच इन युवा ग्लैमरस लड़कियों के साथ मेरी अपनी यात्रा के हर पल को फिर से जीने जैसा है, जो जोश और आत्मविश्वास के साथ दुनिया को अपनी क्षमता दिखाने के लिए उत्साह से भरी हुई हैं|”

मिस इंडिया संस्था ने क्या कहा

मिस इंडिया 2022 इवेंट ने अपने हाइब्रिड प्रारूप में वर्चुअल ऑडिशन के माध्यम से देश के सभी कोनों से प्रतिभाओं के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था, हालाँकि फिनाले व्यक्तिगत मौजूदगी में मुंबई में आयोजित किया गया|शेट्टी को एक विशेष पोस्ट समर्पित करते हुए आयोजकों ने कहा कि मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 ने अपने चुम्बकीय आकर्षण, धीरज और सुंदरता के साथ सभी का दिल जीत लिया। उन्हें विश्वास है कि वह मिस वर्ल्ड के मंच पर देश को गौरवान्वित करेंगी।

miss india 2022 sini shetty

Leave a Reply