जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे तमाम बीमारियां आपके पास आने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ जो सबसे बड़ी समस्या होती है, वो होती है बालों का सफेद होना। अगर आपके बाल बढ़ती उम्र के साथ सफेद हो रहे हैं तो ये कोई समस्या नहीं है। बढ़ती उम्र के साथ तो ऐसा होना लाजमी है। लेकिन दोस्त, अगर उम्र से पहले आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो यह एक गम्भीर समस्या है। आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।
घबराइए नहीं! हम हैं न। आज हम यह लेख सिर्फ और सिर्फ आपके लिए लेकर आए हैं। इसमें हम आपको सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए रामबाण इलाज बताने जा रहे हैं। अब सफेद बालों से आपको और परेशान नहीं होना है, बस इन तरीकों को आजमाना है और फिर चुटकी में सफेद बाल गायब। चलिए फिर बिना देर किए इन शानदार नुस्खों के बारे में जानते हैं
बालों को काला करने के रामबाण तरीके;-
1-आपके बालों को काला करने में कॉफ़ी और चाय भी बहुत मददगार साबित होते हैं। आपको बस चाय की पत्ती या कॉफी को 10 मिनट के लिए पानी में उबालना है। इसके बाद आप इसे छानकर अपने बालों में लगा लें। इससे आपके बाल कुछ ही दिनों में सफेद से काले होने लगेंगे।

2 -बालों के लिए प्याज और अंडे का पेस्ट बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। प्याज औरअंडे के पेस्ट को अगर आप अपने बालों में लगाते हैं तो इससे आपके बाल मजबूत होते हैं, डेंड्रफ फ्री होते हैं। साथ ही प्याज का पेस्ट आपके सफेद बालों को काला करने में भी मदद करता है।

3 -जैतून या नारियल के तेल को इस्तेमाल करने से भी आप सफेद बालों की समस्या से मुक्त हो सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि नारियल या जैतून के तेल को हल्का गर्म करना है और फिर इसमें कपूर मिला लेना है। जब कपूर पूरी तरह से इसमें मिल जाए, उसके बाद आप इस तेल को अपने बालों में लगा लें। फिर देखिए आपके बाल कैसे एकदम काले और घने होते हैं।

4 -आप सभी ने सुना होगा कि आंवला आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों के साथ-साथ बालों के लिए भी ये काफी फायदेमंद है। आंवले का तेल अगर आप लगाते हैं तो आपको सफेद बालों की समस्या नहीं होगी। वहीं आप ये भी कर सकते हैं कि कुछ आंवले लें और उसके बीज को निकाल दें। इसके बाद आप इसे पानी में उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो इसको मेहंदी के साथ मिलाकर बालों में लगा लें। बस आपके सफेद बालों की समस्या खत्म हो जाएगी।

दोस्तों सफेद बालों से जब भी आप परेशान होते हैं, तो तरह-तरह के शैम्पू और कंडीशनर बदलने से बेहतर है कि आप ऊपर बताए गए तरीकों को आजमाएं। अवश्य ही आपको इन नुस्खों से लाभ होगा।
