साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा है मीना। इनके पति विद्यासागर का निधन बीते सोमवार को अस्पताल में हो गया है। काफी समय से विद्यासागर फेफड़ों की गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस साल जनवरी में इनकी पूरी फैमिली कोविड पॉजिटिव भी हो गई थी। हालांकि पूरे परिवार के साथ विद्यासागर ने भी कोरोना से जंग जीत ली थी। लेकिन ज़िंदगी की इस जंग में वो पीछे रह गए।
खबरों के मुताबिक कोरोना को मात देने के बाद विद्यासागर की हालत खराब हो गयी थी। कुछ समय पहले ही डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों को ट्रांसप्लांट करने के लिए कहा था। लेकिन इसके लिए मुख्य होता है डोनर। डोनर डेड पेशेंट्स ही बन सकते हैं। ऐसे में डोनर मिलने में बड़ी दिक्कत आ रही थी। डॉक्टर विद्यासागर को बचाने की पूरी कोशिश में लगे थे। उन्होंने जैसे-तैसे दवाओं से उनका इलाज करके स्तिथि को इतने दिनों तक कंट्रोल में रखा हुआ था। लेकिन आखिर विद्यासागर इस दुनिया को अलविदा बोलकर चले गए। उनके जाने के बाद एक्ट्रेस मीना पर मानो दुखों का पहाड़ टूट गया है।
29 जून को होगा विद्यासागर का अंतिम संस्कार
मीना ने साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। उनके पति के निधन की खबर सुनने के बाद पूरी इंडस्ट्री गम में डूब गई है। सोशल मीडिया पर कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि इनका अंतिम संस्कार 29 जून यानी आज किया जाएगा।
2009 में हुई थी मीना और विद्यासागर की शादी
अगर बात करें मीना की तो इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। बाद में ये एक एक्ट्रेस के रूप में छा गई। इन्होंने साउथ के लगभग हर बड़े नाम के साथ काम किया है। मीना ने 2009 में विद्यासागर से शादी की थी। इन दोनों की एक बेटी भी है। इनकी बेटी का नाम नैनिका है। नैनिका भी इस समय एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फ़िल्म में डेब्यू कर चुकी हैं।
