Technoblade अमेरिका का एक Youtuber थे। इनके Videos लोगों को काफी पसंद थे। दरअसल ये Minecraft पर कंटेंट्स बनाते थे। इसकी वजह से ही यह काफी ज्यादा पॉपुलर थे।
Youtuber ने काफी समय से कोई वीडियो अपने चैनल पर अपलोड नहीं की थी। फिर इन्होंने अगस्त में अपने फैंस को अपनी बीमारी की जानकारी दी। Technoblade को खुद भी पिछले साल अगस्त में इस बात की जानकारी मिली थी कि उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है। इसके बाद उन्होंने अपने दाएं कंधें में ट्यूमर के बारे में सबसे बताया और कीमोथेरेपी करवाने के बारे में भी कहा।
पिछले 10 महीने से उसने इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ी और आखिर कैंसर से वो जंग हार गए। 23 साल की छोटी सी उम्र में Technoblade दुनिया को अलविदा बोलकर चले गए।
technoblade का आखिरी वीडियो
निधन के बाद इनके पिता ने इनके निधन की जानकारी देने के लिए बिल्कुल इन्हीं के जैसे एक वीडियो बनाया और इनके चैनल पर अपलोड किया। इस वीडियो का नाम इनके पिता ने ‘So long Nerds’ रखा। इसी वीडियो से लोगों को पता चला कि Technoblade नहीं रहे। इस वीडियो को जब इनके चैनल पर अपलोड किया गया, उसके बाद से अब तक 7 मिलियन बार इसको देखा जा चुका है। इस Video में इनके पिता Voice over करते हैं। वो बताते हैं कि Youtuber का असली नाम डेव नहीं, ‘एलेक्स’ है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि Youtuber अपने फैंस के साथ आखिरी Chat करना चाहते थे।
Technoblade ने दुनिया छोड़ने से पहले अपने सभी Subscribers, फैंस और उन लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। जिन-जिन लोगों ने उनके Merchandise को खरीदा है, उन्हें भी उन्होंने शुक्रिया बोला है। वो अपने फॉलोवर्स के लिए आखिरी वीडियो शूट करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा कर नहीं पाए।
आप सबकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि Technoblade के Youtube पर 10 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

आप technoblade के ऑफिसियल चैनल पैर उनके पिता के द्वारा अपलोड की गयी लास्ट वीडियो देख सकते हैhttps://youtu.be/DPMluEVUqS0