अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम है। इनकी फ़िल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है। ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर को लेकर खबर आ रही है कि वो मलाइका अरोड़ा के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए पेरिस रवाना हो गए हैं।
हर साल 26 जून को अर्जुन अपना जन्मदिन मनाते हैं, इनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
अर्जुन कपूर का जन्म
अर्जुन का जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में ही हुआ था। अर्जुन के पिता का नाम बोनी कपूर और माता का नाम मोना शौरी कपूर था। अर्जुन महज 11 साल के थे, जब उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे। छोटी सी उम्र में ही अर्जुन को माता-पिता के तलाक के दर्द को भी सहन करना पड़ा था।
माता-पिता के तलाक के बाद बढ़ गया था अर्जुन कपूर का वजन
अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे उनके माता-पिता के तलाक के हो जाने के बाद उन्होंने खाने पर ही पूरा फोकस किया और इसी वजह से उनका वजन अचानक से काफी ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के तलाक के बाद उन्हें एक झटका सा लग गया था, जिसकी वजह से उन्होंने ज्यादा खाना शुरू कर दिया था।16 साल की छोटी सी उम्र में ही अर्जुन का वजन 150 किलो के आसपास था। ऐसे में उन्हें अस्थमा जैसी भयानक बीमारी से भी लड़ना पड़ा। खैर मोटापे से अर्जुन को कभी कोई दिक्कत नहीं हई। लेकिन फिर एक बार सलमान खान ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी। जिसके बाद से ही उन्होंने इस ओर ध्यान दिया और वजन कम किया।
श्रीदेवी से अर्जुन कपूर की कुछ खास नहीं थी दोस्ती
बोनी कपूर का जब उनकी पहली पत्नी से तलाक हुआ तो उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली थी। हालांकि बोनी की शादी से अर्जुन कपूर खुश नहीं थे। अर्जुन उनकी शादी पर काफी ज्यादा भड़के हुए थे। अर्जुन ने कभी भी श्रीदेवी को अपनी मां नहीं माना। उन्होंने कई बार इंटरव्यू में भी सबके सामने ये बात कही है कि उनका श्रीदेवी से कोई रिश्ता नहीं है, श्रीदेवी को वो बस केवल अपने पिता की पत्नी समझते हैं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं।
फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद करनी पड़ी अर्जुन कपूर को मशक्कत
अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम हैं। इन्होंने इस इंडस्ट्री में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बोनी कपूर ने बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काम किया है। इसके बाद भी अर्जुन कपूर को फ़िल्म इंडस्ट्री में आने के लिए काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। अर्जुन ने फ़िल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में एंट्री की थी। हालांकि बाद में उन्होंने फ़िल्म ‘इश्कजादे’ से बतौर एक्टर डेब्यू भी किया। जिसके लिए उन्हें अवार्ड भी मिला था।
