March 25, 2023

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni इस साल अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस समय धोनी अपने परिवार के साथ लंदन में हैं और कुछ खास अंदाज़ में वो अपना जन्मदिन मनाते नज़र आ रहे हैं। धोनी ने पहले अपना जन्मदिन अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। इसके बाद कुछ खास दोस्तों के साथ उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।

यही नहीं जन्मदिन मनाने के बाद धोनी राफेल नडाल तथा टेलर फ्रिट्ज के बीच क्वार्टर फाइनल का विम्बलडन का मैच देखने भी पहुंचे। 41वें जन्मदिन के वीडियोज और फोटोज उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। अगर आप इन फोटोज पर नज़र डालेंगे तो आप देखेंगे कि इसमें आपको भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नज़र आएंगे। इसका यह मतलब हुआ कि धोनी के जन्मदिन की बधाई देने ऋषभ पंत भी उनके सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इसमें धोनी कुछ अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। चमकीली जैकेट पहने धोनी केक काटने के लिए हाथ में चाकू लिए केक काट रहे हैं

तीन दिन पहले पत्नी साक्षी संग मनाई मैरिज एनिवर्सरी

इन दिनों धोनी लंदन में ही हैं। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद है। MS Dhoni परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं। जन्मदिन मनाने से पहले धोनी ने अपने मैरिज एनिवर्सरी मनाई। धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई को अपनी 12वीं मैरिज एनिवर्सरी मनाई

जन्मदिन पर उनके फैंस ने दी बधाई

धोनी के फैंस हर जगह मौजूद हैं। हर कोई उनका दीवाना है। भले ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन लोगों के दिलों पर वो अभी भी राज कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। वीरेंद्र सहवाग ने भी उन्हें कुछ अलग ही स्टाइल में बधाई दी है। सहवाग ने लिखा है, ‘ऊं हेलिकाप्टराए नम।

सबसे सफल कप्तान MS Dhoni ने खेला 20 मई को अपना आखिरी मैच

भारत के कप्तान रहते सबसे ज्यादा सफल कप्तान धोनी ही हैं। धोनी ने भारत को तीन ICC टूर्नामेंट में जीत दिलाई है। पहला तो 2007 का T20 वर्ल्ड कप, उसके बाद अविश्वसनीय 2011 वनडे विश्व कप और फिर 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी। इसके बाद धोनी ने 2020 में 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
धोनी ने अपना आखिरी मैच IPL में खेला था। 20 मई 2022 में 40 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी मैच खेला

Leave a Reply